You are currently viewing इस महिला पर हमला कर बदमाशों ने सिर में धंसा दी कुल्हाड़ी, 4 घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान

इस महिला पर हमला कर बदमाशों ने सिर में धंसा दी कुल्हाड़ी, 4 घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान

भोपाल: भोपाल के एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विदिशा के सिरोंज तहसील के पास एक गांव की रहने वाली 36 साल की रेखा दांगी को विवाद के चलते एक शख्‍स ने कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी उनके सिर में करीब ढाई इंच धंस गई। महिला के घर वालों ने समझदारी दिखाते हुए कुल्हाड़ी निकाले बिना ही उसे भोपाल के नर्मदा ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां छह डॉक्टरों की टीम ने करीब चार घंटे तक सर्जरी कर महिला की कुल्हाड़ी निकाली।

ऑपरेशन सफल रहा और महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों के मुताबिक, रात में जब परिवार के सभी लोग माता के जगराते में गए हुए थे तभी अज्ञात लोगों ने घर पर धावा बोला और रेखा के सिर में जोर से कुल्हाड़ी मार दी। अस्पताल आने पर रेखा बेहोश थी। इसके बाद डॉक्टरों ने बिना देरी के इलाज शुरू किया। महिला के सिर में काफी अंदर तक कुल्हाड़ी धंस गई थी। इससे उसके सिर की हड्डी में भी फ्रैक्चर था।

नर्मदा हॉस्पिटल के डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। कुल्हाड़ी हड्डी को पार करते हुए सिर के करीब 6 से 8 सेंटीमीटर तक धंसी हुई थी। इलाज के दौरान महिला को ऑक्सीजन सप्लाई दी गयी और उसके सिर में धंसी कुल्हाड़ी को निकाला। ऑपरेशन में जल्दी इसलिए की गई क्योंकि कुल्हाड़ी के वार के चलते महिला के दिमाग में खून का थक्का जम गया था, जिसके चलते उसे ब्रेन हेमरेज का खतरा भी था। करीब 4 घंटे के सफल ऑपेरशन के बाद महिला के सिर में धंसी कुल्हाड़ी को निकाला गया।

After attacking this woman, the thugs smashed the ax in her head, after 4 hours of operation, the doctors saved her life.