You are currently viewing लुधियाना में एंटी खालिस्तानी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय चेयरमैन कश्मीर गिरी के घर दिल्ली पुलिस की रेड, बाप-बेटा फरार

लुधियाना में एंटी खालिस्तानी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय चेयरमैन कश्मीर गिरी के घर दिल्ली पुलिस की रेड, बाप-बेटा फरार

लुधियाना: दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेरेरिस्ट फ्रंट (IKATF) के राष्ट्रीय चेयरमैन कश्मीर गिरी और उसका बेटा राजन बावा के घर खन्ना में छापेमारी की है।

इन पर लुधियाना के RN ज्वेलर का करीब 10 किलो लगभग 6 करोड़ रुपए का सोना खुर्द-बुर्द करने का आरोप है इस मामले में मास्टरमाइंड लुधियाना का सुशील टोपी निकला है। जिसे दिल्ली पुलिस ने सरहिंद के जग्गी रिसोर्ट से गिरफ्तार किया।

कश्मीर गिरी और राजन बावा को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने खन्ना के खटीकां चौक स्थित घर में रेड की। मगर दोनो घर में नही थे।

ज्वेलर रविंदर कुमार निवासी न्यू सुभाष नगर नजदीक HBM कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना ने बताया कि नलके वाली गली में उनकी RN ज्वेलर्स नामक दुकान है। बतौर ड्राइवर लुधियाना का बलराज सिंह उसके पास काम करता था। खन्ना का राजन बावा उसका कर्मचारी था। 10 जुलाई को बलराज सिंह के साथ राजन बावा को दिल्ली से सोना लेने भेजा गया था।

10 जुलाई की रात करीब 9 बजे HR इंटरप्राइजेज करोल बाग नई दिल्ली से इन दोनों ने 10 किलो सोने की 10 प्लेटें लीं। प्रत्येक प्लेट का वजन 1 किलो था। सोने की प्लेटें लेने के बाद फोन पर उसे कंफर्म किया गया। राजन बावा ने फोन करके बताया कि सोने की प्लेटें ले ली हैं। इसी दौरान हरियाणा मैत्री भवन रानी बाग दिल्ली के पास पहुंचने के बाद उसे फिर फोन आया।

राजन बावा ने कहा कि I-20 कार उनका पीछा कर रही थी। इस गाड़ी से उन्हें घेर लिया गया। कार में से दो व्यक्ति निकले हैं, जिनमें से एक खुद को सेंट्रल GST का इंस्पेक्टर सतबीर सिंह तथा दूसरा रवि कुमार बता रहा है। तीन लोग गाड़ी में बैठे हैं। ये लोग सोने के बिल मांग रहे हैं।

रविंदर के अनुसार उसने राजन बावा के फोन पर वाट्सऐप कॉल के माध्यम से बात की तो खुद को GST अधिकारी बताने वालों ने बिल मांगे। उसने अधिकारियों से कहा कि बिल उसके पास हैं। बिल अगले दिन दफ्तर में लाने को कहा गया। 11 जुलाई को वे बिल लेकर दिल्ली चले गए। उसी दिन से राजन बावा उनके संपर्क में नहीं रहा।

वह अपने स्तर पर संबंधित GST दफ्तर में गए। वहां से उन्हें पता चला कि विभाग को सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद उसे दाल में काला लगने लगा। वहीं, राजन बावा उसके संपर्क से बाहर रहा तो शक बढ़ गया। तभी उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। 15 जुलाई को रानीबाग थाने में राजन बावा तथा बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

वही सुशील कुमार टोपी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के थानों में पहले से ही 18 केस दर्ज हैं।

Delhi Police raids the house of Kashmir Giri, national chairman of Anti Khalistani Terrorist Front in Ludhiana, father and son absconding