पटियाला/अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में परियाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दीपिका को धमकी देने वाले व्यक्ति को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रमनदीप सिंह बताया जा रहा है। नौजवान पर धमकी भरी ईमेल भेजने के आरोप लगे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया है। दीपिका लूथरा को कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद दीपिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में ‘गाउ’ और ‘सुक्खी’ की मांग की गई थी। इसके बाद बीते कल पुलिस ने सुरक्षा के लिए उसके घर के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए थे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, अमृतपाल सिंह मेहरों ने कमल कौर भाभी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। उसी वीडियो में, उसने दीपिका लूथरा को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसने वीडियो बनाना बंद नहीं किया, तो उसकी हालत भी कमल कौर जैसी होगी, और इस बार “लाश भी नहीं मिलेगी”।
दीपिका ने धमकियों को गंभीरता से लिया। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और अमृतसर पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ पहले ही कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और अब नई धमकी की भी जांच की जा रही है। दूसरी ओर, दीपिका लूथरा का कहना है कि जब अमृतपाल सिंह मेहरों ने उसे चेतावनी दी थी तो उसने उससे माफी भी मांगी थी। लेकिन अब वह उसे दोबारा निशाना बना रहा है।
View this post on Instagram
Deepika Luthra shuts down her Instagram account