You are currently viewing देश में 24 घंटे में 9304 नए केस, 260 मौतें, कुल केस 2 लाख 16 हज़ार 919 और 1,04,107 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

देश में 24 घंटे में 9304 नए केस, 260 मौतें, कुल केस 2 लाख 16 हज़ार 919 और 1,04,107 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

 

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक दिन के नए मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच चुकी है। 9304 नए मरीजों के साथ भारत इस मामले में तीसरे नंबर पर आ गया है। अभी तक कुल संख्या 2,16,919 हो चुकी है। इसमें 1,06,657 अभी भी एक्टिव है जबकि 1,04,107 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 6,088 हो गई है।

 

 

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हालात और बुरे होते जा रहे हैं। 24 घंटे में 9,238 नए मामले सामने आए हैं जबकि 258 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,909 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,07,615 हो गयी, वहीं 217 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,815 हो गया है।

 

 

 

वहीं, 1,01,497 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।अब तक 48.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।