You are currently viewing DAV फ्लाइओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र की मौत

DAV फ्लाइओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र की मौत

जालंधर: डीएवी कॉलेज के नजदीक स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र निवासी रविदास नगर के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। डीएवी कालेज फ्लाईओवर पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना 1 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया है। उधर, बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

12th class student dies after being hit by unknown vehicle on DAV flyover