खबर अधिक से अधिक शेयर करें और जगाए उन हिंदुओं को जिन्हें मालूम नही 19 दिसंबर का ये बेहद खास दिवस
अमन बग्गा PLN/ चीफ एडिटर)9888-799-688
www.punjablivenews.in
जालंधर : हरि सम जग कछु वस्तु नही,प्रेम पंथ सम पंथ,सदगुरू सम सज्जन नही,गीता सम नही ग्रंथ।
18 व 19 दिसंबर को मोक्षदायिनी एकादशी है । और 19 दिसंबर को हिंदुओं का सब से बड़ा त्यौहार गीता जयंती है। मगर अफसोस इस बात का है कि अधिकतर हिंदुओ को ये भी नही मालूम की गीता जयंती कब है। गीता माता का पूजन या इस पावन ग्रँथ का पूजन करना तो दूर की बात इस से भी बड़ी शर्मनाक बात ये है कि अधिकतर हिंदुओं के घरों में गीता ग्रँथ नही है। कड़वा सच कहे तो जिन के घरों में गीता ग्रँथ नही वो हिन्दू कहलाने के लायक नही ।
हिन्दू ही अगर गीता जयंती नही मनाएगा तो क्या पाकिस्तानी मनाएंगे। क्या मुसलमान मनाएंगे क्या ईसाई मनाएंगे?
कुरुक्षेत्र में युद्ध के मैदान पर खड़ी कौरवों और पांडवों की सेना के बीच भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया वो गीता का ज्ञान माना गया है। गर्व की बात यह है कि 18 अध्यायों 700 श्लोकों वाला ये महान ग्रँथ दुनिया की 578 भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। गीता में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है।
आप ही बताए क्या ऐसे होगी हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा। क्या ऐसे बनेगा भारत विश्व गुरु। देश भर के हिन्दू संगठनों या करोड़ो हिंदुओं ने गीता जयंती पर कोई भी देवी कार्य नही किया या गीता माता का पूजन व पठन नही किया तो उन्हें सोचना चाहिए कि हिन्दू ही अगर गीता जयंती नही मनाएगा तो क्या पाकिस्तानी मनाएंगे। क्या मुसलमान मनाएंगे क्या ईसाई मनाएंगे।
हिन्दू ही अगर गीता ग्रंथ वितरित नही करेंगे और गीता माता का पूजन नही करेंगे तो बताओ कौन करेगा।
देश की आज़ादी में गीता ग्रंथ की भूमिका
आप को बता दे कि चंद्रशेखर आज़ाद हर समय अपने पास गीता ग्रंथ रखते थे। महात्मा गांधी चन्द्र शेखर आज़ाद स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर,मदन मोहन मालवीय आदि देश भक्तों ने गीता ग्रंथ पढ़ कर ही देश सेवा में अपना योगदान दिया। गीता ग्रंथ पढ़ कर देश की आज़ादी के लिए लाखों लोग हसते हसते कुर्बान हो गए।
क्यों कि गीता माता हमे सन्देश देती है कि हम अमर आत्मा है मरने वाला शरीर नही है। गीता ग्रंथ हमे ये ज्ञान देता है कि आत्मा को शस्त्र काट नही सकता, जल गला नही सकता,आग जला नही सकती, वायु सूखा नही सकती हज़ारो हज़ारो देश वासियों को देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों को न्योच्छावर करने का अथाह साहस दिया।
क्या आप करोगे यह काम
किसी भी ग्रन्थ के लिए भगवान ने यह नहीं कहा कि ‘गीता मेरा हृदय है’ लेकिन गीता के लिए *भगवान ने कहा हैः गीता में हृदयं पार्थ।*
उम्मीद करते है कि हिन्दू और खासकर हिन्दू संगठन कोई सेवा कार्य कर के गीता जयंती अवश्य मनाएंगे। गीता ग्रंथ वितरित करेंगे। और रोज गीता पढ़ने का नियम लेंगे। PLN सभी हिन्दू संगठनों से मांग करती है कि हर वर्ष हर एक जिले में हर एक हिन्दू संगठन गीता जयंती धूम धाम से मनाएं।
सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार करें । और गीता ग्रँथ को वितरित करें।
? *19 को रखें ये व्रत होगा एक हज़ार एकादशी व्रत करने का महाफल – मोक्षदा एकादशी* ?
➡ *18 दिसम्बर 2018 मंगलवार को सुबह 07:58 से 19 दिसम्बर 2018 बुधवार को सुबह 07:35 तक एकादशी है ।*
? *विशेष ~ 19 दिसम्बर 2018 बुधवार को त्रिस्पृशा-मोक्षदा एकादशी व्रत (उपवास) रखें ।*
?? *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं |*
? *मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी* ?
?? *19 दिसम्बर 2018 बुधवार को मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी है जिसे अखंडद्वादशी कहते हैं। इस बार त्रिस्पर्शा महाद्वादशी का योग है और इसी दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत है ।*
➡ *वराहपुराण के अनुसार जो पुरुष नियमपूर्वक रहकर कार्तिक, मार्गशीर्ष एवं बैशाख महीनों की द्वादशी तिथियों के दिन खिले हुए पुष्पों की वनमाला तथा चन्दन आदि को मुझ पर चढ़ाता है, उसने मानो बारह वर्षों तक मेरी पूजा कर ली।*
➡ *वराहपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में चन्दन एवं कमल के पुष्प को एक साथ मिलाकर जो भगवान विष्णु को अर्पण करता है, उसे महान फल प्राप्त होता है।*
➡ *अग्निपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्लपक्ष की द्वादशी को श्रीकृष्ण का पूजन करके जो मनुष्य लवण का दान करता हैं, वह सम्पूर्ण रसों के दान का फल प्राप्त करता हैं |*
➡ *महाभारत अनुशासनपर्व*
*द्वादश्यां मार्गशीर्षे तु अहोरात्रेण केशवम्।*
*अर्च्याश्वमेधं प्राप्नोति दुष्कृतं चास्य नश्यति।।*
*जो मार्गशीर्ष की द्वादशी को दिन-रात उपवास करके ‘केशव’ नाम से मेरी पूजा करता है, उसे अश्वमेघ-यज्ञ का फल मिलता है।*
➡ *स्कन्दपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में श्रीभगवान विष्णु को, उनके अन्य स्वरुप को स्नान कराने का विशेष महत्व है विशेषतः द्वादशी को । इस दिन श्रीकृष्ण को शंख के द्वारा दूध से स्नान कराएं।*
? शेेेयर करेें????????
https://youtu.be/oiD1aKE6eRU