You are currently viewing पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले की संभावना; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले की संभावना; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में आज और कल मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही 1 मार्च से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे ठंड भी बढ़ेगी। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 मार्च से 3 मार्च तक प्रदेश के कई स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

जलवायु में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच 3 डिग्री का अंतर रहा है। इसके साथ ही राज्य में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया।

लुधियाना में तापमान 23.4 डिग्री रहा, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री रहा। पंजाब के अमृतसर में तापमान 22.6 डिग्री, पटियाला में 20.8 डिग्री, पठानकोट में 23.3 डिग्री, बठिंडा में 22.4 डिग्री, एसबीएस नगर में 21.2 डिग्री, बरनाला में 20.06 डिग्री, फरीदकोट में 22.9 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 21.0 डिग्री दर्ज किया गया।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

Weather will change in Punjab from this day, possibility of hail along with rain; IMD issued yellow alert