You are currently viewing आस्था शर्मसार: गुरु घर से पत्थर चोरी कर बाथरूम में लगवाना चाहता था ट्रस्टी? अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज

आस्था शर्मसार: गुरु घर से पत्थर चोरी कर बाथरूम में लगवाना चाहता था ट्रस्टी? अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज

लुधियाना: शहर के मॉडल टाउन स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में एक ट्रस्टी पर गुरुद्वारा परिसर से निजी इस्तेमाल के लिए संगमरमर चोरी करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। गुरुद्वारा अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रस्टी नवप्रीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी ने इसे अपने खिलाफ एक साजिश बताया है और कहा है कि गुरुद्वारे में हो रही धांधली का मुद्दा उठाने के कारण उसे रंजिश में फंसाया जा रहा है।

गुरुद्वारा अध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस साल फरवरी में गुरुद्वारा के सचखंड साहिब में संगमरमर लगाने का काम शुरू हुआ था। काम पूरा होने के बाद बचे हुए संगमरमर को परिसर में ही एक स्कूटर स्टैंड के पास रखवा दिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को उन्होंने देखा कि राजमिस्त्री रमाकांत बचे हुए संगमरमर के टुकड़ों को काट रहा था। पूछने पर राजमिस्त्री ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह ट्रस्टी नवप्रीत सिंह बिंद्रा के कहने पर ऐसा कर रहा है, जिन्हें यह पत्थर अपने घर के बाथरूम में लगवाने थे। अध्यक्ष के अनुसार, राजमिस्त्री ने बताया कि नवप्रीत उसे अपने घर ले गया था और बाथरूम का नाप भी दिलवाया था।

उधर, FIR दर्ज होने के बाद आरोपी ट्रस्टी नवप्रीत सिंह ने अपने परिवार और संगत के साथ गुरुद्वारा साहिब के बाहर प्रदर्शन किया। नवप्रीत ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने 16 मार्च को प्रबंध कमेटी को एक शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सचखंड साहिब में लगे पत्थर बाजार से काफी महंगे दामों पर खरीदे गए और लेबर भी ज्यादा दी गई। उन्होंने दावा किया कि इसी बात का बदला लेने के लिए 3 अप्रैल को उन पर चोरी के झूठे आरोप लगा दिए गए।

मामले की जांच कर रहे एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि अध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी नवप्रीत सिंह के खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 305, 62 और 324 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Trustee wanted to steal stone