You are currently viewing जिस अशोक वाटिका में रही थीं माता सीता, अयोध्या पहुंचे वहां के पत्थर; राम मंदिर में लगेगी शिला

जिस अशोक वाटिका में रही थीं माता सीता, अयोध्या पहुंचे वहां के पत्थर; राम मंदिर में लगेगी शिला

अयोध्या: श्रीलंका में जिस अशोक वाटिका में रावण ने माता सीता को बंदी बना कर रखा था। वहां की शिलाएं लेकर श्रीलंका के भारत में नियुक्‍त राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री गुरुवार को अयोध्‍या पहुंचे। श्रीलंका के डेलीगेशन ने राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला का पूजन व आरती की। मंदिर ट्रस्ट को लाई गई शिला सौंपी।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डा. अनिल मिश्र समेत ट्रस्ट के अन्य लोगों ने श्रीलंका के डेप्युटी उच्चायुक्त और मंत्री प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रीलंका की अशोक वाटिका मंदिर से लाई गई शिला को उन्होंने राम मंदिर का महत्वपूर्ण चिंह मानते हुए समर्पित किया है।

बता दें कि, अभी तक ट्रस्ट ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि शिलाओं का इस्तेमाल कहाँ होगा, लेकिन श्रीलंका से अयोध्या का आध्यात्मिक जुड़ाव जरूर होगा, क्योंकि माता सीता का अपहरण करने के बाद रावण ने उन्हें जिस अशोक वाटिका में रखा था, उसी अशोक वाटिका के पत्थरों को लेकर श्रीलंका के राजदूत अयोध्या पहुँचें हैं।

The stones of the Ashoka Vatika where Mother Sita lived, reached Ayodhya; Rock will be laid in Ram Mandir