हांसी: हरियाणा में हांसी की भाटिया कॉलोनी में एक 35 वर्षीय महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई, तो उसने वहां शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की फोरेंसिक टीम और डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कविता पिछले 10 सालों से अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। उसके पिता का भी दो महीने पहले निधन हो गया था और वह अपनी मां के साथ रह रही थी।
सुबह करीब 6:30 बजे जब उसकी मां उसे जगाने के लिए छत पर गई, तो उसने देखा कि कविता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
View this post on Instagram
The limits of brutality crossed