You are currently viewing भारी बारिश से तालाब बना शहर, कई फुट पानी में डूबे इलाके, सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़

भारी बारिश से तालाब बना शहर, कई फुट पानी में डूबे इलाके, सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए कोरोना के साथ-साथ बारिश भी मुसबीत बनकर आई है। पिछले दो दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई पानी-पानी हो गई है।

 

 

 

मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज भी भीषण बारिश की आशंका जताई है। वहीं, मूसलाधार बारिश के चलते बायकुला रेलवे स्टेशन पर भी पानी भर गया, जिसके चलते यातायात भी बाधित हुआ है।

 

 

पहले से ही मुंबई में बारिश से हालात बहुत खराब हो चुके हैं और अगर आज भी बारिश होती रही तो दिक्कतें और अधिक बढ़ जाएंगी। वहीं शहर के कई इलाके कई फुट पानी में डूब गए है।

मुंबई में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार बारिश ने मुंबईवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मायानगरी में बारिश से कहीं सड़कें दरिया बन गई हैं तो कहीं गाड़ियों पर पेड़ गिर गए हैं।

 

 

 


कहीं लोग बारिश की वजह से फंस गए उन्हें रेस्क्यू किया गया। हर ओर बारिश का कहर दिख रहा है।

 

मुंबई के कोलाबा इलाके में बुधवार सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक 293.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश से बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं और कई पेड़ तो गाड़ियों के ऊपर ही गिर गए।

जेजे अस्पताल में घुसा पानी
मुंबई में भारी बारिश की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहां के जेजे अस्पताल में भी पानी घुस गया, जिससे काफी परेशानी हुई। अस्पताल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

 

 

पालघर में बाढ़ में फंसे 22 लोग बचाए
महाराष्ट्र की पालघर ग्रामीण पुलिस ने जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति के बीच 22 लोगों को सकुशल बचा लिया। इनमें पांच वर्षीय एक बच्ची भी शामिल है जो पेड़ पर चढ़ गई थी और चार घंटे से भी अधिक समय तक वहीं फंसी रही।

बारिश का 46 साल पुराना रेकॉर्ड टूटा
बुधवार को मुंबई की बारिश का हाल निसर्ग तूफान के दिन से भी ज्यादा खतरनाक नजर आया। कोलाबा में 46 साल बाद अगस्त में 12 घंटे में 294 एमएम बारिश हुई। इससे दक्षिण मुंबई में बरसों बाद सड़कों पर बहुत पानी दिखा।


अगस्त महीने में कोलाबा में 1974 में सबसे अधिक बारिश का रेकॉर्ड 262 एमएम का था, जबकि बुधवार को यहां 293.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिछले दो दिन से जारी बारिश बुधवार को और बढ़ गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

 

? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई

100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video