महिला पत्रकार के सामने कैब ड्राइवर ने की गंदी हरकत, शोर मचाने पर…

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला पत्रकार के सामने कैब ड्राइवर ने अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पत्रकार ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वो कैब से ऑफिस से घर लौट रही थीं, तभी ड्राइवर ने उनके सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला पत्रकार ने बताया कि ड्राइवर ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा था कि उसने कुछ गलत नहीं किया। जब उन्होंने जोर से चिल्लाया तो वो उन्हें छोड़कर भाग गया। महिला पत्रकार के आरोपों के बाद OLA ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

The cab driver did a dirty act in front of a female journalist, for making noise…