You are currently viewing पंजाब में इस बार अब तक इतने प्रतिशत खेतों में जलाई गई पराली, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पंजाब में इस बार अब तक इतने प्रतिशत खेतों में जलाई गई पराली, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

चंडीगढ़: पंजाब में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। एक आंकड़े के मुताबिक इस बार अब तक 38.21 लाख एकड़ खेतों में पराली जलाई गई है। हिसाब लगाया जाय तो ये कुल धान की खेतों का सिर्फ 52 फीसदी हिस्सा है। क्षेत्रफल के लिहाज़ से देखा जाय तो पराली जलाने की ये सबसे कम घटना है। जबकि इस साल खेत में आग की घटनाएं दूसरी सबसे अधिक थीं। इस बीच, जला हुआ क्षेत्र पिछले साल की तुलना में 2।49 लाख हेक्टेयर कम है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ये सारे आंकड़े इस साल 30 नवंबर तक के हैं। इस साल 71,304 आग की घटनाएं हुईं, जो 2020 के बाद पिछले पांच सालों में दूसरी सबसे अधिक थीं। विशेषज्ञों ने कहा कि आग की घटनाओं की संख्या ज़्यादा हो सकती है, लेकिन प्रति एकड़ आग की घटनाएं वास्तव में यह कम हो गई है।

So far this time in Punjab, stubble has been burnt in such percentage of fields, revealed in the report