You are currently viewing पहलवानों से मिलने सुबह-सुबह जंतर-मंतर पहुंची प्रियंका गांधी, सुनी समस्या

पहलवानों से मिलने सुबह-सुबह जंतर-मंतर पहुंची प्रियंका गांधी, सुनी समस्या

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का दंगल जारी है। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। शनिवार की सुबह प्रियंका गांधी पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचीं। एक अन्य कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा भी वहां पर पहुंचे। खिलाड़ियों ने प्रियंका को अपनी समस्या बताई। प्रियंका ने काफी देर तक उनकी समस्या सुनी।

Priyanka Gandhi reached Jantar Mantar early in the morning to meet wrestlers heard the problem