You are currently viewing बड़ा झटका: अब जीवनसाथी को साथ नहीं ले जा पाएंगे भारतीय छात्र, यूके सरकार ने स्पाउस वीजा पर लगाया प्रतिबंध

बड़ा झटका: अब जीवनसाथी को साथ नहीं ले जा पाएंगे भारतीय छात्र, यूके सरकार ने स्पाउस वीजा पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली: पढ़ाई के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने वाले छात्रों को बड़ा झटका देते हुए स्पाउस वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी वजह से छात्र अपने जीवनसाथी को यूके नहीं ले जा पाएंगे।

हालांकि, यह फैसला इस साल सितंबर में जाने वाले विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा। अगले साल जनवरी में जो विद्यार्थी यूके में दाखिला लेंगे, उन पर यह नियम लागू होगा। पहले यूके में स्टडी के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को स्पाउस वीजा भी दिया जाता था। पढ़ाई के बाद छात्र और उसके जीवनसाथी को भी दो साल का वर्क वीजा मिलता था।

आंकड़ों के मुताबिक लीगल माइग्रेशन का रिकॉर्ड 7 लाख पहुंच गया है। यूके ने पिछले साल ही विदेशी छात्रों के परिजनों को 1,35,788 वीजा दिए हैं जो कि 2019 के मुकाबले 9 गुना हैं। यूके सरकार के प्रवासी छात्रों को लेकर नियमों में बदलाव की वजह से कई भारतीयों का यूके जाने का सपना चकनाचूर हो सकता है। यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि यह फैसला माइग्रेशन को यूके में कम करेगा।

Now Indian students will not be able to take their spouse with them UK government has imposed a ban on spouse visa