You are currently viewing जालंधर में मां-बेटी ने निगला जहर, मचा हड़कंप, दोनों की हालत गंभीर

जालंधर में मां-बेटी ने निगला जहर, मचा हड़कंप, दोनों की हालत गंभीर

भोगपुरः जालंधर में भोगपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मां-बेटी ने जहर निगल लिया। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले संबंधित भोगपुर पुलिस को सूचित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोगपुर की रेलवे रोड पर स्थित एक एनआरआई के मकान में उसकी देखभाल के लिए रखे गए परिवार में से एक महिला और उस की बेटी ने संदिग्ध हालातों में जहर निगल लिया। दोनों भोगपुर शहर के वार्ड नंबर-12 रेलवे रोड की रहने वाली हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों मां-बेटी बयान नहीं दे सकी जिस कारण यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है।