You are currently viewing विजिलेंस हिरासत में MLA रमन अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए लाया गया अस्पताल

विजिलेंस हिरासत में MLA रमन अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए लाया गया अस्पताल

जालंधर: विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में चल रहे विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत हुई।

गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिनों विजिलेंस द्वारा अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पूछताछ में उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। इस दौरान विजिलेंस की टीम भी अस्पताल में मौजूद है।

विधायक से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के सुखदेव वशिष्ट द्वारा घरों पर अवैध निर्माण के नोटिस चिपकाए जाते थे, और विधायक के घर से नकली नोटिसों की प्रतियां भी बरामद हुई हैं। विजिलेंस का मानना है कि यह नोटिस रमन अरोड़ा के कहने पर ही चिपकाए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि ये नोटिस नगर निगम के डायरी नंबर के बिना ही घरों के बाहर लगाए गए थे। नोटिस की प्रतियां सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया, क्योंकि जिन लोगों की दुकानों और घरों के बाहर ये नोटिस चिपकाए गए थे, वे शिकायतें दर्ज करा रहे थे। जालंधर नगर निगम की ओर से विधायक रमन अरोड़ा पर फर्जी नोटिस भेजकर लोगों से पैसे वसूलने और नोटिस रद्द करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इसी मामले में विजिलेंस द्वारा रमन अरोड़ा पर कार्रवाई की गई है।

MLA Raman Arora’s health deteriorated in vigilance custody