You are currently viewing जालंधर: अमित लुधरा के प्रयासों से भाजपा हुई और मजबूत, सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सुबेदार सिंह यादव ने 50 साथियों सहित थामा बीजेपी का दामन

जालंधर: अमित लुधरा के प्रयासों से भाजपा हुई और मजबूत, सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सुबेदार सिंह यादव ने 50 साथियों सहित थामा बीजेपी का दामन


जालंधर:
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सूबेदार सिंह यादव ने 50 साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि पिछले सूबेदार सिंह यादव 20 सालों से बहुजन समाज पार्टी की सेवा कर रहे थे और 2017 मे वार्ड नं 78 जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से पार्षद के चुनाव लड़े और भारी मत प्राप्त किए थे।

 

 

 

मंडल 8 भाजपा के अध्यक्ष अमित लुधरा के प्रयासों से जालंधर वेस्ट में भाजपा को मजबूत हुई है। इस मौके सूबेदार सिंह यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश हित में किए जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर अपने साथी कौशल पांडे, सुरेश यादव, सुरेश सिंह, राकेश पांडे, हरि कांत यादव, अमर नाथ यादव, रघु पाल सिंह, सुधीर अहीर, अनूप मोरया, अजय मोरया, प्रदीप अहीर, सन्नी युवी सहित बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर अपने 50 के करीब साथियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।

 

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार जनता से किये अपने वादों को भूल कर गुंडा गर्दी कर रही है । और वही दूसरी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बीजेपी में शामिल हो रहे है। इस मौके पर मंडल न 8 के अध्य्क्ष अमित लुधरा ने कहा सूबेदार सिंह यादव के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत हुई है।

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य वनीत धीर,भाजपा जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, भाजपा जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर , जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह संधा, भाजपा जिला सचिव रोक्सि उपल, भाजपा जिला प्रेस सचिव अमित भाटिया, भाजपा मंडल नं 8 के अध्य्क्ष अमित लुधरा, राज कुमार भगत , नीटा बहल, संजीव शर्मा, रमेश महाजन, राकेश भोला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।