You are currently viewing अमृतपाल महरों के खिलाफ FIR दर्ज, इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को दी थी जान से मारने की धमकी

अमृतपाल महरों के खिलाफ FIR दर्ज, इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को दी थी जान से मारने की धमकी

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को वीडियो में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अमृतपाल सिंह महरों के खिलाफ अमृतसर में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308, 79, 351(3), 324(4) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह महरों के खिलाफ दूसरा गंभीर मामला है। इससे पहले बठिंडा पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को लुधियाना की इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी (कमल ते भाभी) की हत्या के मामले में भी नामजद किया था। पुलिस महरों के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है।

दीपिका लूथरा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्हें धमकी दी गई, “इस बार लाश मिली है। अगली बार लाश भी नहीं मिलेगी।” दीपिका ने कहा कि डबल मीनिंग वाले वीडियो बनाना और शेयर करना बंद करने के बावजूद महरों उन्हें लगातार निशाना बना रहा है। लूथरा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा, “मैं डरी हुई हूं और अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की होगी।”

पुलिस के अनुसार, धमकी मिलने के बाद दीपिका लूथरा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है, हालांकि अधिकारी इस पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस आरोपी महरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि इसी साल मार्च महीने में भी महरों ने लूथरा को धमकी दी थी, जिसके बाद उसने दीपिका से माफी मंगवाई थी। इस माफी का एक वीडियो दीपिका ने 26 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा भी किया था। दीपिका ने बताया कि अमृतपाल ने उसे माफी वाला वीडियो डिलीट न करने के लिए कहा था, जिस वजह से उन्होंने वह वीडियो अब तक नहीं हटाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

FIR filed against Amritpal Mehro