You are currently viewing Corona Update: 24 घंटे में 42966 नए केस, इतने लोग कोरोना को मात देने में कामयाब- 641 की हुई मौत

Corona Update: 24 घंटे में 42966 नए केस, इतने लोग कोरोना को मात देने में कामयाब- 641 की हुई मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 42,966 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 41,491 लोग ठीक हुए और 641 मरीजों की मौत भी हुई। वहीं, केरल के आंकड़े लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां मंगलवार को 22,129 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 2 महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 29 मई को 23,513 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Corona Update: 42966 new cases in 24 hours, so many people managed to beat Corona – 641 died