You are currently viewing बड़ी खबर: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट, सरकार की चिंता बढ़ी

बड़ी खबर: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट, सरकार की चिंता बढ़ी

नई दिल्लीः भारत के 18 राज्यों में कोरोना का नया डबल म्यूटेंट मिला है। नए डबल म्यूटेंट वैरिएंट की खोज भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स द्वारा की गई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि मंत्रालय का यह भी कहना है कि अभी तक के आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि देश में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण और वायरस के नए वैरिएंट के बीच कोई संबंध भी है। 

अब तक कोरोना वायरस के कई वेरिएंट की खोज हो चुकी है। हालांकि नए डबल म्यूटेंट के मामले अभी सीमित संख्या में है। नए डबल म्यूटेंट ने जनता और सरकार दोनों की ही चिंता बढ़ा दी है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से जुड़े 771 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 736 केस यूके के कोरोना वैरियंट (B.1.1.7), 34 केस साउथ अफ्रीका के वेरिएंट (B.1.351), एक मामला ब्राजीलियन वेरिएंट (P.1) का पाया गया है। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए वैरियंट के केस मिले हैं। केंद्र सरकार ने इसके बाद राज्य सरकारों से सख्ती बढ़ाने को कहा है।