You are currently viewing देर रात प्लांट में लीक हुई अमोनिया गैस, दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी; कई गंभीर

देर रात प्लांट में लीक हुई अमोनिया गैस, दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी; कई गंभीर

ओडिशा: उड़ीसा के बालासोर जिले की एक फैक्ट्री में देर रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इसके चलते यहां काम करने वाले 28 मजदूर बीमार पड़ गए। बीमार हुए सभी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कुछ कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक बालासोर की एक झींगा मछली प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से 38 लोग अस्वस्थ हो गए। सभी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बालेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि गैस शाम को लीक हुई थी।

बता दें कि अमोनिया गैस का दुनिया भर में सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। इसकी गंध बहुत तेज और हानिकारक होती है। अमोनिया, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनता है। इस गैस के फैलने से लोगों की आंखों में जलन होती है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत होती है।

Ammonia gas leaked in the plant late at night condition of more than two dozen people deteriorated; many serious