You are currently viewing जालंधर: MLA रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में नए खुलासे, घर से बरामद हुए नगर निगम के फर्जी नोटिस

जालंधर: MLA रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में नए खुलासे, घर से बरामद हुए नगर निगम के फर्जी नोटिस

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा से पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा घरों पर लगाए जा रहे फर्जी नोटिसों की प्रतियां विधायक रमन अरोड़ा के घर से बरामद की गई हैं। विजिलेंस विभाग का मानना है कि ये नोटिस रमन अरोड़ा के इशारे पर ही लगाए जा रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि घरों पर बिना नगर निगम के डायरी नंबर के ये नोटिस चिपकाए जा रहे थे। इन फर्जी नोटिसों की प्रतियां मिलने के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि अब जिन लोगों के घरों और दुकानों पर ये नोटिस लगाए गए थे, उनके भी शिकायतें दर्ज कराने के लिए आगे आने की संभावना है। विजिलेंस विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहा है और अन्य संभावित अनियमितताओं का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

New revelations in Raman Arora corruption case