संगरूर: पंजाब के संगरूर शहर में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घुमियार बस्ती के निवासी कमलदीप (22) को उनके घर के बाहर चार अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारी थी। हमले का कारण पता नहीं चला पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुत दुखद हालात हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राज्य में लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, वह भी मुख्यमंत्री के गृह जिले में।
Youth shot dead in CM Mann’s home district, four unknown assailants executed the incident