You are currently viewing पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें जालंधर सहित अन्य जिलों के मौसम का हाल

पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें जालंधर सहित अन्य जिलों के मौसम का हाल

चंडीगढ़: पंजाब में गर्मी से राहत का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों (बुधवार और गुरुवार) के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 14 जुलाई तक कोई नया अलर्ट नहीं है, लेकिन राज्य में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। बीते दिन आनंदपुर साहिब 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि फतेहगढ़ साहिब में सर्वाधिक 22.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज गरज और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इसी तरह गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला और संगरूर जिलों में भी विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

जालंधर और आसपास के इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। राज्य के बाकी सभी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Yellow alert for heavy rain in Punjab