You are currently viewing पंजाब में महिला ने खुद को गोली से उड़ाया, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पंजाब में महिला ने खुद को गोली से उड़ाया, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

अबोहर: यहां गांव धरांगवाला में बुधवार सुबह एक महिला ने अपने ही घर में पति की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका एक लड़के और एक लड़की की मां थी। अब दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

मृतका की पहचान अमरजीत कौर के रूप में हुई है। उसका पति हरजीत सिंह फूलों की खेती करता है और हर रोज फूलों की सप्लाई देने बठिंडा जाता है। आज भी वह खेत से घर आया और अपनी पत्नी अमरजीत कौर को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने भीतर जाकर देखा तो अमरजीत कौर मृत पड़ी थी। महिला ने अमरजीत ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Woman shoots herself in Punjab mother’s shadow rises from the heads of two children