You are currently viewing पंजाब: महिला पुलिसकर्मी को ब्याज पर पैसे लेना पड़ा भारी, चेक मांगने पर घर आकर की दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी फरार

पंजाब: महिला पुलिसकर्मी को ब्याज पर पैसे लेना पड़ा भारी, चेक मांगने पर घर आकर की दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी फरार

जगराओं: पुलिस कंट्रोल रुम में तैनात महिला पुलिसकर्मी को ब्जाज पर पैसे लेना उस समय भारी पड़ गया जब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। दरअसल, आरोपी ने गांरटी के तौर पर रखे चेक वापस करने के बदले संबंध बनाने को कहा। महिला मुलाजिम ने मना किया तो आरोपी घर तक पहुंच गया और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की।

इस दौरान जब महिला मुलाजिम के बेटे ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी भाग निकला। महिला मुलाजिम ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी हरपाल सिंह की जांच के बाद आरोपी पर पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान परमिंदरपाल सिंह के रूप में हुई। आरोपी फरार है।

Punjab: Woman policeman had to take money on interest, tried to rape her after coming home asking for check; accused absconding