You are currently viewing कौन है सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाला आरोपी? विमान हाइजैक कर Pak ले जाने वाले दल से है कनेक्शन

कौन है सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाला आरोपी? विमान हाइजैक कर Pak ले जाने वाले दल से है कनेक्शन

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर आज सुबह स्वर्ण मंदिर के बाहर गोलीबारी का प्रयास किया गया। हालांकि, बादल सुरक्षित हैं। हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर का नाम नारायण सिंह चौड़ा है और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि वह 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती दिनों में पंजाब में हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। वह बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में भी आरोपी रह चुका है। नारायण सिंह चौड़ा पर अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस भी दर्ज है। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामलों में भी आरोपी है।

नारायण सिंह चौड़ा को दल खालसा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दल खालसा के संस्थापक गजिंदर सिंह की मौत 74 साल की उम्र में हुई। वह एक कुख्यात आतंकी था। उसने 29 सितंबर 1981 में इंडियन एयरलाइंस की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान को हाइजैक कर पाकिस्तान के लाहौर ले गए थे। आईसी-423 विमान में 111 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

इसके बाद उन्होंने खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले और कई अन्य आतंकियों की रिहाई की मांग की थी। भारत सरकार ने गजिंदर सिंह को टॉप-20 मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल किया था। 30 सितंबर 1981 को पकिस्तान के सुरक्षा बलों ने गजिंदर सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। लाहौर की एक कोर्ट ने उन्हें 14 साल कैद की सजा सुनाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Who is the accused who shot at Sukhbir Badal?