You are currently viewing Weather Update: पंजाब में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, इन 11 जिलों में बारिश की संभावना; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: पंजाब में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, इन 11 जिलों में बारिश की संभावना; येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पंजाब के 11 जिलों में आज, बुधवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए गरज के साथ तूफान और बिजली चमकने संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हिमाचल से लगते पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।

राज्य के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कटौती हुई है और यह सामान्य के बराबर बना हुआ है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर महीने के 10 तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। 11 से 17 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट: राज्य में न्यूनतम तापमान भी कम हो रहा है। अधिकतर जिलों में यह 23 डिग्री से नीचे चला गया है। पठानकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बदलते मौसम के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Weather will change in Punjab, possibility of rain in these 11 districts; Yellow alert issued