You are currently viewing पंजाब में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों की मिली राहत

पंजाब में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों की मिली राहत

जालंधर: भीषण गर्मी की मार झेल रहे पंजाब के लोगों को बुधवार शाम और आज सुबह हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार शाम से ही तेज हवा चली और बादल छा गए। वहीं वीरवार को झमाझम बारिश होने से मौसम और भी शुहावना हो गया। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग केंद्र के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार वीरवार को भी मौसम खराब रहेगा और कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान बारिश भी होगी। शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश के आसार हैं।

Weather mood changed due to rain in Punjab, people got relief from scorching heat