You are currently viewing होशियारपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में ग्रामीण ने मारी गोली, एक महीना पहले ही दुबई से लौटा था युवक

होशियारपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में ग्रामीण ने मारी गोली, एक महीना पहले ही दुबई से लौटा था युवक

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक ग्रामीण ने दुबई से एक महीना पहले लौटे युवक को गुरुवार को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार गुरजीत सिंह (36) घुमियाला गांव में सुबह की सैर करने निकला था जब पीछे से गांव के ही सतनाम सिंह उर्फ सत्ती ने देशी पिस्तौल से उसे गोली मार दी। गोली गुरजीत सिंह के कंधे में लगी। गुरजीत सिंह को माहिलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से उसे होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

माहिलपुर के थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सतनाम सिंह काे शक था कि उसकी पत्नी के साथ गुरजीत सिंह के संबंध थे।

Villager shot at Hoshiarpur on suspicion of illicit relationship with wife, youth had returned from Dubai a month ago