You are currently viewing विजय रूपाणी व अनुराग ठाकुर ने चुनावी समीक्षा हेतु लीगल सेल के पदाधिकारियों से की बैठक

विजय रूपाणी व अनुराग ठाकुर ने चुनावी समीक्षा हेतु लीगल सेल के पदाधिकारियों से की बैठक

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल की लोकसभा चुनावी रणनीति की समीक्षा को लेकर एक विशेष बैठक स्थानीय रमाडा होटल में हुई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी व कैबिनेट मंत्री खेल सूचना एवं प्रसारण अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ मच पर भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश महामंत्री राजेश बागा, राकेश शर्मा, लीगल सेल के प्रदेश कन्वीनर एन के वर्मा भी उपस्थित थे।

विजय रूपाणी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, आम जनता के ना मिले अधिकारों व झूठ के विरुद्ध लड़ाई है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी शुरू से लड़ती आई है। जालन्धर लोकसभा चुनाव झूठ और सच्चाई के बीच की लड़ाई है और भारतीय जनता पार्टी इसमें विजय प्राप्त करेगी। कांग्रेस ने कभी गरीब की समस्याओं को ना समझा और ना ही कभी उन पर ध्यान दिया। कांग्रेस ने गरीबो को सुनहरी सपने दिखा कर सिर्फ उन्हें अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और अब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब की गरीब व जरूरतमंद जनता को झूठे वादों के जाल में फंसा कर पंजाब की सत्ता हासिल की। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने 13 महीने के शासन में पंजाब में अराजकता, बदतर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेख़ौफ़ अपराधियों, गैंगस्टरों आदि के अलावा कुछ नहीं दिया। जनता अब इससे निजात चाहती है और भारतीय जनता पार्टी को पंजाब के भविष्य के रूप में देख रही है। भाजपा जनता के इस विश्वास पर अवश्य खरा उतरेगी।

अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से अनेकों झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हासिल की, लेकिन कोई भी पूरा नहीं किया। अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जनता अब बदलाव चाहती है और उसने भारतीय जनता पार्टी को सी बदलाव के रूप में चुना है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंद्र अटवाल के पक्ष में जनता को वोट करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी अटवाल की जीत जालंधर लोकसभा की अपनी जीत होगी और यह जालंधर के विकास को सुनिश्चित कर उसे दोबारा पटरी पर लाएगी। इस अवसर पर जिला कन्वीनर जसवंत सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ एडवोकेट सुभाष सूद, कुंवर सूद, बार एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष आदित्य जैन, सचिव तजेंद्र धालीवाल, बार एसोसिएशन नकोदर के अध्यक्ष दीपक शर्मा, आर के भल्ला, करण कालिया, रविश मल्होत्रा, आशीष भंडारी, संजीव कंबोज व हर्षवर्धन कोहली आदि सहित अन्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

Vijay Rupani and Anurag Thakur held a meeting with the office bearers of the Legal Cell for election review