You are currently viewing गुरनाम चढ़ूनी के फैसले से संयुक्त किसान मोर्चा अलग, किसान संगठन नहीं लड़ेंगे चुनाव

गुरनाम चढ़ूनी के फैसले से संयुक्त किसान मोर्चा अलग, किसान संगठन नहीं लड़ेंगे चुनाव

गुरदासपुर: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले से संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने आप को अलग कर लिया है। किसान नेता मनजीत सिंह राय ने बदलेव सिंह सिरसा का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा का मकसद चुनाव लड़ना नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ना गुरनाम सिंह चढूनी का निजी फैसला है मोर्चे का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें, हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसे लेकर किसान नेताओं का कहना है कि गुरनाम सिंह चड़ूनी आजाद है। वह ऐसे फैसले ले सकते हैं पर संयुक्त किसान मोर्चा का मकसद राजनीति के मैदान में उतर कर चुनाव लड़ने का नहीं है।

United Kisan Morcha separate from Gurnam Chadhuni decision, farmers organizations will not contest elections