You are currently viewing पंजाब: एक घर से उठी तीन अर्थियां, बेटे के बाद मां और फिर बेटी ने तोड़ा दम, पीछे बहन-भाई रह गए अकेले

पंजाब: एक घर से उठी तीन अर्थियां, बेटे के बाद मां और फिर बेटी ने तोड़ा दम, पीछे बहन-भाई रह गए अकेले

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तारे वाला में स्थित एक घर में तीन लोगों की अर्थियां उठने से कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। 55 वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हुई तो बुजुर्ग मां यह सदमा नहीं झेल पाई। कुछ ही पलों में उसने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घर में जैसे ही पिता और दादी की मौत की खबर पहुंची वैसे ही 15 साल की बेटी की तबीयत भी बिगड़ गई। कुछ ही क्षणों में उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय बेटा नहाने के लिए टुल्लू पंप चलाने लगा तो करंट से उसकी मौत हो गई। बेटे को मृत देख बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद मृतक किसान की 15 साल की बेटी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि लखविंदर कौर की मां की दो साल पहले ही मौत हुई थी। तीनों का गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। दुख भरी खबर सुनकर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी पीड़ित परिवार से दुख साझा करने पहुंचे। घर में मंगत का एक बेटा व एक बेटी बचे हैं।

Three meanings arose from one house, mother and then daughter broke down after son, sister and brother were left behind alone