You are currently viewing इस पाकिस्तानी महिला ने 1-2 नहीं ब्लकि एक साथ इतने बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान; पति ने कही ये बात

इस पाकिस्तानी महिला ने 1-2 नहीं ब्लकि एक साथ इतने बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान; पति ने कही ये बात

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों को शुरुआत में लग रहा था कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे पल रहे हैं, लेकिन जब डिलीवरी हुई तो सभी हैरान रह गए। खास बात ये है कि महिला के साथ-साथ सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इन बच्चों में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने इन बच्चों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

महिला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित ऐबटाबाद शहर की है। यहां के जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में इस महिला का इलाज चल रहा था। इन बच्चों के पिता का नाम यार मोहम्मद है। उन्होंने कहा कि पत्नी जब गर्भवती हुई तो जांच के दौरान हमें पता चल गया था कि एक से ज्यादा बच्चे हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि सात बच्चे हैं।

यार मोहम्मद ने बताया कि पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में यह पता चला कि महिला के पेट में पांच बच्चे हैं। इसके बाद यह तय हुआ कि महिला का ऑपरेशन किया जाए। इसके बाद जब महिला का ऑपरेशन किया गया तो उसने एक-एक करके सात बच्चों को जन्म दिया। 

This Pakistani woman gave birth to so many children, not 1-2 but doctors were also surprised