You are currently viewing पंजाब में हैरानीजनक मामला: दुल्हन और मैरिज पैलेस ढूंढती रही बारात, कोई नहीं मिला; बिना दुल्हन के लौटना पड़ा

पंजाब में हैरानीजनक मामला: दुल्हन और मैरिज पैलेस ढूंढती रही बारात, कोई नहीं मिला; बिना दुल्हन के लौटना पड़ा

मोगा: पंजाब के मोगा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां अमृतसर से आई एक बारात को न तो दुल्हन मिली और न ही वह मैरिज पैलेस जिसका जिक्र शादी के कार्ड पर था। दुल्हन को ब्याहने आए दूल्हे और उसकी बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से करीब 40-45 लोगों की बारात बैंड-बाजे के साथ मोगा पहुंची थी। दूल्हा और उसके परिजन जिस पते पर दुल्हन का घर समझकर पहुंचे थे, वहां उन्हें न तो दुल्हन मिली और न ही कोई मैरिज पैलेस।

दुल्हन और उसके घर की तलाश में बारात कई घंटों तक मोगा में भटकती रही। बारात में शामिल लोगों ने स्थानीय लोगों से दुल्हन के बारे में पूछताछ की और तस्वीरें भी दिखाईं, लेकिन किसी ने भी लड़की को नहीं पहचाना। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से बताया कि इस नाम की कोई लड़की इस इलाके में नहीं रहती। यह सुनकर दूल्हा और उसका परिवार हैरान रह गया।

बताया जा रहा है कि दूल्हे की भाभी ने अपने ही रिश्ते में मामा की लड़की से यह रिश्ता तय करवाया था। बारात अमृतसर से मोगा आई थी, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें ऐसा कोई परिवार नहीं मिला। वे सुबह से ही पूरे मोगा में घूमते रहे, लेकिन न तो लड़की का घर मिला और न ही शादी के कार्ड पर छपा हुआ स्थान। आखिरकार, पूरी बारात को खाली हाथ अमृतसर वापस लौटना पड़ा।

इस मामले में, मोगा के एक मैरिज पैलेस के मालिक ने बताया कि रविवार को उनके यहां किसी भी शादी की बुकिंग नहीं थी और न ही उन्हें इस तरह के किसी विवाह के बारे में कोई जानकारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The wedding procession kept looking for the bride