
जालंधर: जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से आज सुबह लोगों को राहत मिली। सुबह करीब साढ़े 8 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बारिश से तापमान में महज 20 मिनट के अंदर 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह जालंधर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश के बाद गिरकर 28 डिग्री पर पहुंच गया। जिले से सटे होशियारपुर में भी सुबह साढ़े 7 बजे बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की जानकारी दी है, जिसका असर 5 अक्टूबर से पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है। विभाग ने 5, 6 और 7 अक्टूबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
5 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और मुक्तसर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
View this post on Instagram


The weather took a turn in Jalandhar.








