You are currently viewing जालंधर: जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उस दिन उठी अर्थी! ट्रक ने Swiggy कर्मी को पहियों तले रौंदा, इंसाफ के लिए थाने पर हंगामा

जालंधर: जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उस दिन उठी अर्थी! ट्रक ने Swiggy कर्मी को पहियों तले रौंदा, इंसाफ के लिए थाने पर हंगामा

जालंधर: महानगर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। स्विगी स्टोर के एक कर्मचारी को देर रात ट्रक चालक ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि आज मृतक का जन्मदिन था। जहां परिवार को जश्न की तैयारियां करनी थीं, वहीं अब वे इंसाफ के लिए थाना नंबर 7 के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मृतक की पहचान आबादपुरा निवासी जसवीर (पुत्र चमनलाल) के रूप में हुई है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में तनाव का माहौल है।

परिजनों ने बताया कि यह घटना देर रात 2 बजे चीमा चौक पर हुई। जसवीर स्विगी के ट्रक में सामान सेट कर रहा था, तभी अंबाला निवासी ट्रक चालक सुखविंदर सिंह ने अचानक ट्रक भगा लिया। जसवीर ट्रक की चपेट में आ गया और पहियों के नीचे कुचले जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक इस घटना से ठीक पहले काजी मंडी में भी एक वाहन को टक्कर मारकर आया था।

गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्होंने खुद पता लगाकर पुलिस को सूचित किया कि आरोपी ट्रक चालक राजपुरा पहुंच गया है, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने में कोई फुर्ती नहीं दिखाई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान तक दर्ज नहीं किए।

थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे जसवीर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, अगर पुलिस जल्द आरोपी को नहीं पकड़ती तो हम सड़क जाम करके धरना लगाएंगे। परिवार ने ट्रक चालक के साथ-साथ स्विगी स्टोर कंपनी पर भी मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा है कि मृतक की माता के बयानों पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें अंबाला रवाना कर दी गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Swiggy employee crushed under wheels by truck