You are currently viewing पंजाब में गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग से हड़कंप, अखंड पाठ के लिए 2 गुटों में झड़प; FIR दर्ज

पंजाब में गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग से हड़कंप, अखंड पाठ के लिए 2 गुटों में झड़प; FIR दर्ज

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में गुरुद्वारे के बाहर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। ये फायरिंग सोमवार रात हुई। पुलिस ने ग्रामिणों की शिकायत पर जसवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में SSP हरजीत सिंह ने बताया कि गोलेवाला कस्बे के नजदीकी गांव नत्थनवाला में गुरुद्वारा साहिब में कमेटी के सदस्य अपस में उलझ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बाहर फायरिंग की गई। विवाद ग्रंथी बदलने की मांग को लेकर हुआ था। ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Stirred by firing outside Gurdwara in Punjab clash between 2 groups for unbroken text; FIR lodged