You are currently viewing महिला उत्थान मंडल की बहनों ने कपूरथला मॉडर्न जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व

महिला उत्थान मंडल की बहनों ने कपूरथला मॉडर्न जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व

जालंधर: संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल की बहनों द्वारा कपूरथला मॉडर्न जेल में रक्षाबंधन निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहनों ने अपने शुभ संकल्पों सहित वैदिक रीति व मंत्रोच्चार के साथ कैदी भाइयों व पुलिस अधिकारियों को रक्षासूत्र बाँधा व उनके उज्जवल भविष्य व मंगल की कामना की। डीएसपी हेमंत जी को बहनों ने रक्षासूत्र बाँधकर शुभकामनाएं दी।

सदस्य बहनों ने वहाँ मौजूद अन्य अधिकारियों को भी रक्षासूत्र बाँधकर उनके प्रति अपने शुभ भावों को व्यक्त किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आश्रम द्वारा प्रकाशित सत्साहित्य व ऋषि प्रसाद, लोक कल्याण सेतु पत्रिका भी दी गयी तथा प्रसाद भी दिया गया। मौजूद अधिकारियों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। इस मौके पर महिला उत्थान मंडल की सभी बहनें मौजूद रहीं।

Sisters of Mahila Utthan Mandal celebrated Rakshabandhan festival in Kapurthala Modern Jail