You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार, हज़ारों फैंस ने नम आंखों से किया विदा

सिद्धू मूसेवाला का हुआ अंतिम संस्कार, हज़ारों फैंस ने नम आंखों से किया विदा

चंडीगढ़: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मानसा जिले के मूसा में किया गया है। मूसा गांव स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। मूसेवाला के अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। भारी भीड़ को देखते हुए गांव में सुरक्षा के पुख्ते इंतेजाम किए गए हैं। 29 मई को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपनी पगड़ी उतारकर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उनके बेटे के अंतिम संस्कार में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे हैं।