You are currently viewing रूस कर सकता है बड़ा हमला, दूतावास ने कहा- जल्द से जल्द देश छोड़ें भारतीय

रूस कर सकता है बड़ा हमला, दूतावास ने कहा- जल्द से जल्द देश छोड़ें भारतीय

मॉस्को/कीव: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। कानून तहत यूक्रेन के जिन चार इलाकों को रूस ने अलग करने की घोषणा की थी, वहां मार्शल लॉ लागू हो जाएगा। इससे यूक्रेन में जंग और भयानक होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के 4 क्षेत्रों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया और रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां प्रदान कर दीं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों से यूक्रेन से जल्द भाग जाने को का है। सभी भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है।

पुतिन ने मार्शल लॉ के तहत उठाए जाने वाले कदमों को तत्काल स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कहा कि उनका आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा। उन्होंने अपने आदेश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विशिष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। सुरक्षा परिषद की बैठक की शुरुआत में पुतिन ने टेलीविजन पर कहा कि हम रूस की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए, अपने लोगों की रक्षा के लिए बहुत कठिन चीजों को हल करने के वास्ते काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग अग्रिम पंक्ति में तैनात हैं या फायरिंग रेंज और प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें हमारे समर्थन को महसूस करना चाहिए और यह जानना चाहिए कि उनके पीछे हमारा बड़ा, महान राष्ट्र और एकजुट लोग हैं। रूस की संसद के ऊपरी सदन ने चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू करने के पुतिन के फैसले पर तुरंत मुहर लगा दी। मसौदा कानून इंगित करता है कि इसमें यात्रा और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध, सख्त सेंसरशिप और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए व्यापक अधिकार शामिल हो सकते हैं।

Russia can do a big attack the embassy said – Indians should leave the country as soon as possible