You are currently viewing बाढ़ पीड़ितों के दर्द पर मरहम: पंजाब में सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने सैलरी से जुटाए 31 लाख रुपए, मंत्री को सौंपा चेक

बाढ़ पीड़ितों के दर्द पर मरहम: पंजाब में सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने सैलरी से जुटाए 31 लाख रुपए, मंत्री को सौंपा चेक

लुधियाना: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के दर्द को बांटने और उनकी मदद करने के लिए लुधियाना जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य आगे आए हैं। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी स्वेच्छा से 31,53,000 रुपए की बड़ी राशि एकत्र कर मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान की है।

आज नंगल में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) श्रीमती डिंपल मदान के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की और उन्हें लुधियाना के पूरे शिक्षा समुदाय की ओर से यह चेक सौंपा।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा, “हमारे शिक्षकों का यह उदार योगदान समाज के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वे कक्षा की दीवारों से परे भी अपना समर्पण दिखा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह एकता और सहयोग बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने में बहुत बड़ी मदद करेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में आई बाढ़ ने पंजाब में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 23 जिलों के लगभग 2,097 गांव चपेट में आ गए थे। इस आपदा में 1.91 लाख हेक्टेयर फसलें डूब गईं और 56 लोगों की जान चली गई। सरकार द्वारा अब तक 50 प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया जा चुका है और बाकी 6 परिवारों को भी जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। ऐसे में शिक्षकों द्वारा किया गया यह सहयोग राहत कार्यों में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Relief for flood victims