You are currently viewing पंजाब समेत इन राज्यों में आज से लॉकडाउन के नियमों में छूट, पढ़ें- कहां क्या खुला

पंजाब समेत इन राज्यों में आज से लॉकडाउन के नियमों में छूट, पढ़ें- कहां क्या खुला

नई दिल्लीः देश में कोरोना मामलों की संख्या में गिरावट के बीच, कुछ राज्य सरकारों ने बुधवार से लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की है। यहां उन राज्यों की लिस्ट शेयर की गई है, जिन्होंने आज से प्रतिबंधों में ढील दी है-

1. पंजाब
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि आज से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल और जिम खुल सकते हैं। शादी समारोह, अंतिम संस्कार, सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत तक खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं अब राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 8 से सुबह 5 बजे तक किया गया है जबकि वीकेंड लॉकडाउन रविवार का जारी रहेगा। पंजाब के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उक्त गाइडलाइंस 25 जून तक जारी रहेगी।

2. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने आज से प्रतिबंधों में ढील बढ़ाई है। 16 जून यानी आज से 50% बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच रेस्तरां और बार (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित हैं) को खोलने की इजाजत शामिल है।

3. बिहार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 16 जून से राज्य में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया है। राज्य में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकारी और निजी ऑफिसों को पूरी तरह से काम करने की इजाजत दी गई है। दुकानों को शाम 6 बजे तक खुले रहने की इजाजत है। हालांकि रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

4. असम
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लॉकडाउन के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नए नियम 16 जून को सुबह 5 बजे से 22 जून को सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। दक्षिण सलमारा में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में ढील दी गई है। माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ और चराईदेव जिलों में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक लोगों को आवाजाही की इजाजत दी गई है।

5. राजस्थान
राजस्थान सरकार ने संशोधित गाइडलाइन की घोषणा की है जो 16 जून यानी आज से लागू होंगी। इसके मुताबिक 10 से अधिक कर्मचारियों वाले सभी सरकारी और निजी कार्यालय कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। इस दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना जरूरी है।

Relaxation in the rules of lockdown in these states including Punjab from today read where what is open