You are currently viewing जालंधर में ओंधे मुंह गिरा रावण, पूजा कर रहे लोगों में मची भगदड़, सामने आया घटना का VIDEO

जालंधर में ओंधे मुंह गिरा रावण, पूजा कर रहे लोगों में मची भगदड़, सामने आया घटना का VIDEO

जालंधर: जालंधर छावनी के दशहरा ग्राउंड में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दहन के लिए खड़ा किया गया रावण का विशाल पुतला अचानक ओंधे मुंह जमीन पर आ गिरा। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त कई महिलाएं और लोग पुतले की पूजा कर रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। पुतले के गिरते ही वहां भगदड़ मच गई, जिसमें एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन करीब 9:30 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काली घटाएं छा गईं और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान विशालकाय पुतला हिलने लगा और देखते ही देखते जमीन पर गिर गया।

देखें VIDEO-

घटना के समय कई लोग पुतले के बिल्कुल करीब खड़े थे। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी में एक शख्स, जो अपनी स्कूटी पर पुतले के पास ही खड़ा था, गिरते हुए ढांचे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसे मामूली चोटें ही आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। थोड़ी देर बाद जब मौसम दोबारा साफ हुआ तो आयोजकों ने क्रेन और लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पुतले को दोबारा खड़ा किया।

Ravana fell face down in Jalandhar