You are currently viewing पंजाब में खालिस्तानियों के खिलाफ उठाई आवाज, इस कांग्रेसी नेता को गृह मंत्रालय ने दी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

पंजाब में खालिस्तानियों के खिलाफ उठाई आवाज, इस कांग्रेसी नेता को गृह मंत्रालय ने दी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

लुधियाना: पंजाब में खालिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस के नेता गुरसिमरन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने गुरसिमरन सिंह को Y+ सिक्योरिटी की सुरक्षा दी है। कनाडा में छिपा बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। गुरसिमरन सिंह मंड गैंगस्टर,कट्टरपंथियों और खालिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। वह लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक हैं।

अमृतसर में पिछले साल 4 नवंबर को राजनीतिक दल शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े हत्या कर दी थी। यह घटना अमृतसर में गोपाल मंदिर के सामने हुई थी, जब वह धरना दे रहे थे। उनकी हत्या के बाद लुधियाना में कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान से मारने की धमकियों मिलने लगी थीं। उन्हेंने विदेशी मोबाइल नंबर से फोन व व्हाटसएप पर धमकियों दी जा रही थीं। कांग्रेस नेता ने इसकी स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनसे कहा गया- तू भी अपने रब नू याद कर लै, हुण तेरी वारी है, बहुत गलत बोल लेआ। सूरी गया, तू तैयार रहे। जिनी सिक्योरिटी चाहिदी लै ला, तैनू भी गोली मारांगे। (तेरा समय आ गया है। तू अब अपने रब को याद कर ले। अब तेरी बारी है। तू बहुत बोल लिया है। अब सूरी गया, तू तैयार रह। तेरे पीछे लगा हूं, तू कितने दिन जिंदा रहेगा। तेरे सिर में गोली मारेंगे, चाहे जितनी सुरक्षाकर्मी ले ले।) उन्होंने यह भी बताया था कि 21 और 22 अक्टूबर को भी उन्हें ऐसी ही धमकी मिली थी।

उस समय, शिकायत के बाद उनकी सुरक्षा में पुलिस के जवान तैनात कर दिए थे लेकिन उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने उनकी सुरक्षा में 55 वर्ष से ज्यादा की उम्र के पुलिसकर्मी तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मौत हुई तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। हालांकि छह महीने बाद आईबी की रिपोर्ट पर अब उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दे दी गई है।

Raised voice against Khalistanis in Punjab Home Ministry gave Y+ category security to this Congress leader