
चंडीगढ़: पंजाब इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में है और तबाही का मंजर देख हर कोई सहम गया है। इस मुश्किल घड़ी में राज्य के लोगों की मदद के लिए पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के सितारे भी दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। सूफी गायक सतिंदर सरताज के बाद अब मशहूर पंजाबी सिंगर रणजीत बावा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है।
सिंगर रणजीत बावा ने कनाडा के अल्बर्टा शहर में अपने एक लाइव शो के दौरान पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी पूरी कमाई दान करने की घोषणा की। उन्होंने स्टेज पर पहले बाढ़ की तबाही का एक वीडियो चलाया, जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक भी भावुक हो गया। इसके बाद रणजीत बावा ने कहा, मेरा राज्य (पंजाब) इस समय एक बड़ी आपदा से जूझ रहा है। इसलिए, मैं अपने इस शो की पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करता हूं।

रणजीत बावा से पहले सूफी गायक सतिंदर सरताज ने भी बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को राशन किट देने का ऐलान कर एक मिसाल कायम की थी। पंजाबी कलाकारों का यह कदम दिखा रहा है कि संकट के समय में पूरा पंजाब एक परिवार की तरह एकजुट है।
आपको बता दें कि पंजाब के 9 जिले, जिनमें अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, और पठानकोट शामिल हैं, बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। सेना, NDRF, SDRF, BSF और पंजाब पुलिस समेत कई एजेंसियां दिन-रात बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
View this post on Instagram


Punjabi singer’s pain spilled abroad










