You are currently viewing पूर्व कांग्रेस विधायक को पंजाब विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

पूर्व कांग्रेस विधायक को पंजाब विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज फरीदकोट से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ढिल्लों के साथ सह आरोपी गुरसेवक सिंह और राजविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार पूर्व विधायक ने 2017 से 2022 के बीच अपनी आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित की और फरीदकोट जिले की सादिक तहसील के मुमारा गांव में दूसरे लोगों के नाम संपत्तियां खरीदीं। यह भी आरोप है कि ज्ञात आय से 245 फीसदी ज्यादा का खर्चा किया। ढिल्लों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Punjab Vigilance arrested former Congress MLA accused of amassing disproportionate assets