You are currently viewing बंबीहा गैंग पर पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार, हत्या में शामिल 3 शूटरों समेत 7 गिरफ्तार; हरियाणा तक जुड़े तार

बंबीहा गैंग पर पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार, हत्या में शामिल 3 शूटरों समेत 7 गिरफ्तार; हरियाणा तक जुड़े तार

फरीदकोट: फरीदकोट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बंबीहा गैंग के 3 शूटरों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गांव बाहमनवाला में हुए एक हत्या के मामले में शामिल थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि यह ऑपरेशन गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन मुख्य शूटर शामिल हैं। इनकी पहचान जैतो निवासी चिंकी, और फाजिल्का जिले के जलालाबाद निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गुंबर राजपूत व मनप्रीत सिंह उर्फ गत्तरी के रूप में हुई है।

डीआईजी कपूर ने आगे बताया कि इन शूटरों को हथियार, पैसा और रहने की जगह मुहैया करवाने वाले 4 अन्य मददगारों को भी दबोचा गया है। इनमें हरियाणा के सिरसा का रहने वाला सूरज कुमार और फिरोजपुर जिले के जसवंत सिंह उर्फ मंगल, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और बंटी शामिल हैं।

इस गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि गैंग के तार पंजाब के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा तक भी फैले हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि बंबीहा गैंग के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab police’s big attack on Bambiha gang