You are currently viewing PSEB ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, मानसा की सुजान कौर ने किया टॉप; हासिल किए 500 में से 500 अंक

PSEB ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, मानसा की सुजान कौर ने किया टॉप; हासिल किए 500 में से 500 अंक

चंडीगढ़: PSEB 12th Result 2023 Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 92.47 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। मनसा की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर हासिल कर टॉप किया है। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 फीसदी और लड़कों का 90.25 फीसदी रहा। कुल 2,96,709 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 2,74,378 पास हुए हैं।

विद्यार्थी अपना परिणाम पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर कल सुबह 10 बजे से चेक कर सकेंगे। पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 22 मार्च से 27 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं। पंजाब बोर्ड 12वीं के 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पंजाब बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स तीनों संकाय के नतीजे एक साथ घोषित किए गए।

PSEB कक्षा 12वीं परिणाम ऐसे करें चेक
– पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
– रिजल्ट चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड करें।